Kantara Chapter 1 ने Box Office पर मचाया धमाल, ‘Pushpa’ को पीछे छोड़ बोले Rishab Shetty

Share This News On Social Platforms ⬇️

Facebook
Reddit
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1 ने Box Office पर मचाया धमाल

साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों सिर्फ एक नाम की गूंज सुनाई दे रही है – ‘Kantara Chapter 1 । ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ते हुए अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है।
फिल्म ने रिलीज के बाद महज 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जादू चलाया कि दर्शक और समीक्षक दोनों हैरान रह गए।

5 दिनों में रचा इतिहास

Kantara Chapter-1 ने भारत में अब तक 255.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 307 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
विदेशों से भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है — अब तक 7 मिलियन डॉलर (करीब 63 करोड़ रुपये) का कलेक्शन इंटरनेशनल मार्केट से आया है।
इस तरह फिल्म ने कुल 370 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई सिर्फ पांच दिनों में दर्ज की है।

‘Pushpa’ को पीछे छोड़ दी ‘Kantara Chapter 1’ ने

सभी को याद है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘Pushpa: The Rise’ ने अपनी रिलीज पर कितना धमाल मचाया था। उस फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 350.1 करोड़ रुपये रही थी।
लेकिन अब ‘Kantara Chapter 1’ ने इस आंकड़े को पार करते हुए एक नया कीर्तिमान रच दिया है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही पहले पार्ट ‘Kantara Chapter’ की कमाई को भी पार कर जाएगी, जिसका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 407.82 करोड़ रुपये था।


Rishab Shetty का विनम्र जवाब

जब Rishab Shetty से इस सफलता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही विनम्रता से कहा —

“यह सब दर्शकों और हमारी Production team Hombale Films की मेहनत का नतीजा है। दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए बॉक्स ऑफिस नंबर किसी ट्रॉफी से कम नहीं, बल्कि दर्शकों की सामूहिक भावनाओं का प्रतीक हैं।

“ये record मेरे लिए नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए हैं। वही तय करते हैं कि कोई फिल्म कितनी दूर तक जाएगी।”


भगवान शिव के भक्त हैं Rishab Shetty

ऋषभ शेट्टी ने बताया कि ‘Kantara’ को कभी Blockbuster Films के रूप में नहीं सोचा गया था
यह फिल्म लॉकडाउन के समय एक छोटे प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन कहानी बनाते-बनाते यह एक सांस्कृतिक आंदोलन (cultural movement) में बदल गई।
कर्नाटक के तटीय इलाकों की संस्कृति और आध्यात्मिकता से जुड़ी इस फिल्म ने भाषा और भूगोल की सीमाएं पार कर दी हैं।

उन्होंने आगे कहा —

“संख्याएं (numbers) भले ही समय के साथ फीकी पड़ जाएं, लेकिन आस्था और संस्कृति में निहित कहानियां हमेशा अमर रहती हैं।”


Kantara Chapter 1 बनी साल की सबसे बड़ी Hit

फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सिर्फ ‘Kantara Chapter 1’ की चर्चा हो रही है।
Rishab Shetty की यह फिल्म न सिर्फ Kenned सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा की शान बन चुकी है।
अब फैंस को इंतजार है कि यह फिल्म 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को कब पार करती है।


More about Kantara Chapter 1

‘Kantara Chapter 1’ ने साबित कर दिया है कि सच्ची कहानियां और संस्कृति से जुड़ी भावनाएं किसी भी बड़े स्टार या बजट को मात दे सकती हैं।
Rishab Shetty की यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाने वाली यात्रा है।

news end here


Latest Web Series

Explore All Categories ⬇️

LATEST UPDATES
Join WhatsApp Group