Fitness Tips For Women : भाग्यश्री से लें ये फिटनेस मंत्र (बिना जिम गए!)

Share This News On Social Platforms ⬇️

Facebook
Reddit
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Fitness Tips For Women

भाग्यश्री से लें ये फिटनेस मंत्र : Fitness Tips For Women

Fitness Tips For Women : क्या आप भी उन महिलाओं में से हैं जिनके दिन की शुरुआत घर के कामों से होती है और अंत भी उन्हीं में? ऑफिस और घर की दोहरी जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं के लिए तो अपने लिए समय निकालना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फिटनेस सबसे पीछे छूट जाती है।

लेकिन क्या आप जानती हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, जो अपनी 50s में भी बेहद युवा और एनर्जेटिक दिखती हैं, उनका एक सिंपल सा फिटनेस राज है जो हर घरेलू महिला के काम का है?

आइए, आज बात करते हैं उन आसान तरीकों की जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर खुद को फिट, एक्टिव और तरोताजा रख सकती हैं।

Fitness Tips For Women : भाग्यश्री से लें ये फिटनेस मंत्र (बिना जिम गए!)

Fitness Tips For Women Scroll Down

भाग्यश्री का Fun-Fit फंडा : Fitness Tips For Women

भाग्यश्री अक्सर अपनी ‘ट्यूसडे टिप विद बी’ सीरीज के जरिए फैन्स के साण हेल्थ टिप्स शेयर करती हैं। उनका मानना है कि एक्सरसाइज को मजेदार बनाना जरूरी है। उन्होंने एक वीडियो में दिखाया था कि कैसे एक सिंपल सा जिम स्टेपर आपके लिए मिनी-वर्कआउट स्टूडियो बन सकता है। उनका कहना है, “अगर जिम जाने का मन नहीं कर रहा, तो क्यों न गरबे की धुन पर ही घर में कुछ कदम ताल से उठा लिए जाएं?” यानी, थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ आप घर के काम और फिटनेस को एक साथ मैनेज कर सकती हैं।

वो 3 Golden Exercise जो हर महिला को रोज करनी चाहिए

अगर आपके पास भी समय की कमी है, तो हार्वर्ड मेडिकल स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की सलाह है कि इन तीन आसान एक्सरसाइज को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लें। ये न सिर्फ आपको वजन कम करने में मदद करेंगी, बल्कि आपकी हड्डियों, जोड़ों और यहां तक कि याददाश्त को भी दुरुस्त रखेंगी।

1. “चलते-चलते” हो जाए Fitness पर Fit !

सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है पैदल चलना। आपको इसके लिए न तो महंगे उपकरण चाहिए, न ही ज्यादा समय। अपनी छत, बालकनी या घर के आसपास ही 10-15 मिनट की शुरुआत करें।

  • फायदे: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, हड्डियों की मजबूती, ब्लड प्रेशर सही रहना और मूड फ्रेश होना।
  • टिप: धीरे-धीरे वक्त बढ़ाकर 30-60 मिनट तक करें। हफ्ते में 5 दिन चलना आपको चमत्कारिक नतीजे दिखाएगा।

2. पानी में छुपा है जवानी का राज (स्विमिंग)

तैराकी को ‘एल-राउंडर एक्सरसाइज’ का राजा माना जाता है। पानी आपके जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को कम कर देता है, जिससे चोट का खतरा नहीं रहता और पूरे शरीर की अच्छी कसरत हो जाती है। यह गठिया जैसी समस्या वालों के लिए भी बेहतरीन है। Fitness Tips For Women

  • फायदे: जोड़ों के दर्द से राहत, कैलोरी बर्न, मूड बूस्ट और बॉडी को टोन करना।
  • टिप: हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार 30 मिनट तैराकी भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

3. “हल्का-फुल्का” वेट ट्रेनिंग है जरूरी

अक्सर महिलाओं को लगता है कि वेट उठाने से उनका शरीर भारी हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हल्के वजन (जैसे 1-2 किलो के डम्बल) से शुरुआत करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, चर्बी घटती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

  • फायदे: हड्डियों का घनत्व बढ़ना, पोस्चर सुधरना, रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाना।
  • टिप: घर में ही पानी की बोतलें या रेसिस्टेंस बैंड्स का इस्तेमाल करके शुरुआत कर सकती हैं।

आखिर में…

याद रखें, फिट रहने का मतलब घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं है। बल्कि, अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव लाकर, चलने-फिरने और सक्रिय रहने का हुनश अपनाना है। भाग्यश्री की तरह आप भी इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर न सिर्फ सेहतमंद रह सकती हैं, बल्कि उम्र से कहीं ज्यादा जवां और एनर्जी से भरपूर नजर आ सकती हैं। Fitness Tips For Women.

तो क्यों न आज से ही एक छोटा-सा कदम अपनी सेहत की ओर बढ़ाएं?

this is all about Fitness Tips For Women do your best

News end here


Explore All Categories ⬇️

LATEST UPDATES
Join WhatsApp Group