Chia Seeds : क्या आप भी चाहते हैं Alia Bhatt और Kangana Ranaut जैसी खूबसूरत, ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी? अगर हां, तो अब वक्त आ गया है कि अपनी डाइट में चिया सीड्स शामिल करें. ये छोटे-छोटे काले बीज न सिर्फ आपकी स्किन को हेल्दी बनाते हैं, बल्कि दिल और दिमाग को भी मजबूत रखते हैं.
Alia Bhatt और Kangana Ranaut भी हैं Chia Seeds की दीवानी

Alia Bhatt ने कुछ समय पहले एक वीडियो में बताया था कि जब उन्हें मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो वो Chia पुडिंग खाती हैं. वहीं कंगना रनौत अपने दिन की शुरुआत चिया सीड्स और जीरा पानी से बनी ड्रिंक के साथ करती हैं. उनका मानना है कि ये ड्रिंक हाइड्रेशन और डाइजेशन दोनों को बेहतर बनाती है. दोनों ही एक्ट्रेसेस मानती हैं कि चिया सीड्स जैसे सुपरफूड्स को अपनी बिज़ी लाइफस्टाइल में शामिल करना आसान और बेहद फायदेमंद है.
पेट, दिल और दिमाग – सबका रखे ख्याल
भारतीय मूल के अमेरिकी गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉ. पाल मनिकम बताते हैं कि “हमारे शरीर के असली हीरो हैं हमारे पेट के गुड बैक्टीरिया.” उनका कहना है कि जो हम खाते हैं, वो सीधे इन बैक्टीरिया को एनर्जी देता है.
वो समझाते हैं कि दही प्रोबायोटिक्स देता है और Chia सीड्स प्रीबायोटिक्स का काम करते हैं. यानी दोनों साथ मिलकर गट हेल्थ के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. आप चाहें तो दही, चिया सीड्स और थोड़ा शहद मिलाकर स्वादिष्ट चिया पुडिंग बना सकते हैं.
सुपरफूड्स की जोड़ी: दही और Chia
दही में मौजूद प्रोटीन और Chia में भरे ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलकर शरीर को एनर्जी, बेहतर पाचन और हेल्दी हार्ट देते हैं. ये जोड़ी ओवरऑल हेल्थ को भी बूस्ट करती है.
छोटे बीज, बड़े कमाल
Chia Seeds में ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरमार होती है. ये पाचन में मदद करते हैं, सूजन कम करते हैं, और वजन को कंट्रोल में रखते हैं. इतना ही नहीं, ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी बैलेंस में रखते हैं. रोजाना बस एक मुट्ठी चिया सीड्स आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है.
रिसर्च में भी साबित हुआ सुपरफूड
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, Chia-Seeds पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. जब इन्हें पानी में भिगोया जाता है तो ये जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं जो पेट भरा रखने में मदद करता है और भूख को कम करता है. इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है.
Chia-Seeds में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की बीमारियों, टाइप 2 डायबिटीज, कुछ कैंसर और सूजन के खतरे को कम करते हैं. वहीं, इनके एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं जो स्किन एजिंग, दिल की बीमारी, डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं.
तो अगर आप भी हेल्दी दिल, शार्प दिमाग और नैचुरल ग्लो चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में Chia-Seeds शामिल करना शुरू करें — ये छोटे बीज आपकी बड़ी सेहत का राज हैं!









